उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाहिता लापता,परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है।विवाहिता की नानी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी नातिन को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से ले जाया गया है।उन्होंने पुलिस पर कोई ठोस कार्यवाही न करने का आरोप लगाया।वार्ड नंबर 5 शंकर दयाल नगर निवासी मीरा देवी ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय नातिन मोहिनी के माता पिता का बचपन में निधन हो गया था

अकबरपु।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है।विवाहिता की नानी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी नातिन को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से ले जाया गया है।उन्होंने पुलिस पर कोई ठोस कार्यवाही न करने का आरोप लगाया।वार्ड नंबर 5 शंकर दयाल नगर निवासी मीरा देवी ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय नातिन मोहिनी के माता पिता का बचपन में निधन हो गया था और वह उन्हीं की देखरेख में पली बढ़ी है।मोहिनी विवाहित है और कुछ दिन पहले ही अपनी नानी के घर आई थी।मीरा का आरोप है कि 15 जून की रात कुछ लोग उनके घर आए और परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर मोहिनी को अपने साथ ले गए।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मोहिनी एक युवक के साथ गई है।नानी ने आरोप लगाया कि युवक के परिजन उन्हें धमकी दे रहे हैं जबकि युवक लगातार मोहिनी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है।उनकी मांग है कि पुलिस एक बार मोहिनी को उनके सामने पेश करे।इसके बाद अगर मोहिनी अपनी इच्छा से कही और जाना चाहती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।इस मामले में कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।सर्विलांस टीम की मदद से संबंधित मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है।उन्होंने दावा किया है कि जल्द महिला को बरामद कर लिया जाएगा और महिला के बयानों और तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button