आगरा

आगरा : पत्नी की हत्या कर पति ने कर ली खुदकशी

मानसिक रोगी था युवक चल रहा था उपचार। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसओ जैतपुर ने बताया कि घटना स्वजन युवती की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा रहे हैं। पति ने भी खुदकशी कर ली है।

आगरा,अमन यात्रा। जैतपुर में शुक्रवार रात एक युवक ने पत्नी की हत्याकर खुदकशी कर ली। शनिवार सुबह जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। युवक का मानसिक राेग का उपचार चल रहा था। हत्या के पीछे स्वजन इसी को कारण बता रहे हैं।

मध्यप्रदेश के भिंड में अटेर निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र सिंह कुछ समय से मानसिक रोग से पीड़ित था। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी 30 वर्षीय कमला के साथ आगरा में दवा लेने आया था। आगरा से लौटने के बाद वह जैतपुर के गुड़ियाना में कमला के मायके में चले गए। कमला के स्वजन ने बताया कि शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी एक कमरे में सो गए।रात दस बजे तक दोनों को बात करते हुए सुना गया था। इसके बाद स्वजन सो गए। सुबह छह बजे तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो स्वजन को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। खिड़की से देखा तो नरेंद्र फंदे से लटके दिखे। दरवाजा तोड़कर स्वजन अंदर घुसे। कमला का शव फर्श पर पड़ा था। वहीं नरेंद्र का शव कुंडे से बंधी रस्सी के फंदे से लटका था। स्वजन ने बताया कि नरेंद्र ने गला घोंटकर पहले कमला की हत्या की। इसके बाद खुदकशी कर ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसओ जैतपुर ने बताया कि घटना स्वजन युवती की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा रहे हैं। पति ने भी खुदकशी कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button