फ्रेश न्यूजउत्तरप्रदेश
एसपी अरविंद चतुर्वेदी को मिला वीरता पुरस्कार, मुंबई के मलाड में मुख्तार के शूटर का किया था एन्काउंटर
विधायक मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर फिरदौस सात साल तक फरार रहा। इस बीच वह हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा। वह इतना शातिर था कि वारदात के बाद पुलिस की दर्जनों टीमों और इलेक्ट्रानिक्स व्यवस्थाओं को भी चकमा दे जाता था।

वर्तमान में विजिलेंस लखनऊ में तैनात एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि फिरदौस मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला था। भाजपा के मोहम्मदाबाद विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में भी उसका हाथ था। इसके बाद उसने फरारी के दौरान ही लखनऊ के महानगर में बद्री सर्राफ के यहां डकैती डाली थी। इसमें वह मुख्य अभियुक्त था। 50 हजार के इनामी फिरदौस ने सात साल की फरारी के दौरान कई जघन्य हत्याकांड, लूट और डकैती जैसी वारदातें की थीं।



