ए आई के जिला समन्वयक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये आर के चतुर्वेदी सम्मानित

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित एक समारोह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जिला समन्वयक प्रोफेसर आर के चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया।
श्री चतुर्वेदी कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर मैं वरिष्ठ प्रवक्ता है और ए आई के लिए उन्हें जिला समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई थी । इस समारोह में अकबरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए सी पांडेय व प्रोफेसर चतुर्वेदी को विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रोफेसर राजेश कुमार द्विवेदी तथा अब्दुल कलाम रिसर्च सेंटर के संस्थापक सृजन पाल सिंह के साथ अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राध्यापक गण उपस्थित थे।



