करवाचौथ पर यूनिक लुक के लिए ट्राई करें न्यूड मेकअप, विशेषज्ञ की इन टिप्स का रखें खास ख्याल
करवाचौथ पर्व में भले ही अभी कुछ दिन शेष है। लेकिन महिलाओं ने खुद को अलग दिखाने की तैयारी शुरू का दी है। इसके लिए खरीदारी ही नहीं बल्कि मेकअप के लिए सैलून भी बुक किए जा रहे हैं। दुल्हन सी सजने संवरने के लिए वह क्या कुछ नहीं कर रही हैं।

मेरठ, अमन यात्रा । करवाचौथ पर्व में भले ही अभी कुछ दिन शेष है। लेकिन महिलाओं ने खुद को अलग दिखाने की तैयारी शुरू का दी है। इसके लिए खरीदारी ही नहीं बल्कि मेकअप के लिए सैलून भी बुक किए जा रहे हैं। दुल्हन सी सजने संवरने के लिए वह क्या कुछ नहीं कर रही हैं। मेकअप की बात करें तो ज्यादातर महिलाएं सोचती है कि उनका लुक कैरी करने में आसान होने के साथ ही थोड़ा यूनिक भी होना चाहिए। उनकी ख्वाहिश होती है कि वह नई नवेली दुल्हन की तरह ही लगे। ऐसे में बी-ब्लांड सैलून की ब्यूटी एक्सपर्ट रुपसी बिंदल न्यूड मेकअप और आंखों की खूबसूरती को कैसे बढ़ाए इसकी जानकारी दे रही हैं।
न्यूड मेकअप अप्लाई कर दिखे खूबसूरत
इस समय नेचुरल मेकअप की सबसे ज्यादा मांग है। जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत और नेचुरल लुक देता है। करवाचौथ पर महिलाएं हैवी साड़ी और हैवी ज्वेलरी पहनती हैं। ऐसे में मेकअप जितना नेचुरल होगा। चेहरा उतना ही खिल उठेगा। इसके लिए जरूरी है कि फाउंडेशन अप्लाई करते समय स्किन टोन का खास ख्याल रखें और मेकअप अप्लाई करने के बाद फिक्सर भी जरूर लगाए। इसके अलावा कई बार सिर्फ आंखों को हाइलाइट करने से भी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन आइमेकअप करते समय साड़ी का रंग का ध्यान जरूर रखें। कई बार काजल और आइशैडो से खूबसूरती बढ़ जाती है। लेकिन इनका उपयोग सही तरीके से करना जरूरी होता है। इसलिए साड़ी के रंग से मिलता जुलता आइशैडो से अप्लाई करें। यह लुक को आकर्षक बनाएगा। इसके साथ ही आइमेकअप करते समय ज्यादा प्रयोग करने से बचना चाहिए। कभी कभी यह लुक को खराब भी कर देता है।
लिपस्टिक का चुनाव
करवाचौथ के दिन महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं। लेकिन साड़ी से मैच करती हुई लिपस्टिक शेड का चयन करें जो लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना देगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.