उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में कक्षा 7 के छात्र ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगनू मजरा जोत गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जहां पर एक 12 वर्षीय छात्र ने मंगलवार रात्रि अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगनू मजरा जोत गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जहां पर एक 12 वर्षीय छात्र ने मंगलवार रात्रि अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान आसाराम के पुत्र अमित कुमार 12 वर्ष के रूप में हुई है।अमित कक्षा 7 का छात्र था।अमित ने मंगलवार रात अपने कमरे की छत में लगे कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर एस आई रामकिशोर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।परिजनों के मुताबिक लगभग एक वर्ष पूर्व छत से गिरने के कारण अमित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।परिजनों ने खेरेश्वर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Related Articles

AD
Back to top button