उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

ओवरटेक के चलते ट्राला ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, अर्टिगा में सवार तीन घायल

सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही अर्टिगा कार ओवरटेक करने के चलते सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भिजवाया। जहां तीनों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है

घाटमपुर कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही अर्टिगा कार ओवरटेक करने के चलते सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भिजवाया। जहां तीनों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। महोबा निवासी कैलाश दीक्षित पुत्र ओम नारायण दीक्षित अवधेश पुत्र रघुराज और कुलदीप निगम पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर चार धाम की यात्रा पर अर्टिगा कार से गए थे। जहां से वापस लौटते समय सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने अर्टिगा कार सवार ओवरटेक करने के चलते सामने से आ रहे ट्राला ट्रक से जा टकराये। घटना में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भिजवाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।

Related Articles

AD
Back to top button