औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा

बैठक कर न्याय दिलाने की बनाई रणनीति, कार्यालय भवन को भव्यता प्रदान करने को लेकर भी हुई चर्चा

Story Highlights
  • सेवा निवृत्त हुए बैंक मैनेजर का किया गया सम्मान

औरैया। दलित के साथ दुष्कर्म के आरोपी उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समर्थन का ऐलान किया है। इसको लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर पूर्व विधायक को न्याय दिलाने को लेकर रणनीति बनाई है।

शहर के जालौन चौराहे के निकट स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, औरैया की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है वो पूरी तरह से बेबुनियाद है।

पीड़िता के द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट में भी पूर्व विधायक का नाम न होना, राजनीतिक प्रतिद्वंदिता वश घटना के दो माह बाद उन्हें आरोपी बनाया जाना संदेह पैदा करता है। यहां तक कि माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली के द्वारा भी उनकी उम्र कैद की सजा निलंबित करना, पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के निर्दोष होने की स्वयं गवाही दे रहा है।

दवाब बनाकर उन्हें उस जुर्म में फंसाया जा रहा है जो उन्होंने किया ही नहीं है। ऐसी संकट की घड़ी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उनके साथ खड़ी है। पूर्व विधायक को निष्पक्ष न्याय दिलाने को लेकर उनका संगठन उनके साथ। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक को न्याय दिलाने को लेकर रणनीति बनाई है।

वहीं बैठक में गत 31 दिसंबर 2025 को केनरा बैंक के मैनेजर पद से सेवानिवृत हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राम कृपाल सेंगर का पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में संगठन के कार्यालय भवन को भव्यता प्रदान करने को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की।

बैठक में राजेश सिंह कुशवाह, विजय सिंह तोमर, दिनकर प्रताप सिंह, सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहें।

Related Articles

AD
Back to top button