कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर: अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 20 क्वार्टर

चांदापुर रोड पर पानी की टंकी के सामने से हुई पकड़ाधुड़ी, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर में अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। दिनांक 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने चांदापुर रोड स्थित पानी की टंकी के सामने घेराबंदी की। वहां से पुलिस ने राम सिंह पुत्र भूरा प्रसाद, निवासी चांदापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से ट्विन टावर ब्रांड की 20 अदद नाजायज देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त राम सिंह ने स्वीकार किया कि वह अवैध शराब को बेचने के इरादे से ले जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना भोगनीपुर में मु0अ0सं0 51/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनीश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़े-पुखरायां: डब्ल्यूएचओ सलाहकार ने टीबी यूनिट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त  

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button