सीएलडी इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर भव्य समापन हुआ

- प्रतिभागियों ने दिखाए दम खम,हुए सम्मानित
- खेलों ने बच्चों का होता है शारीरिक और मानसिक विकास
- खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर भव्य समापन हुआ।मुख्य अतिथियों ने प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाया और विजेताओं को सम्मानित किया।सीएलडी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को खो खो,कबड्डी इत्यादि खेलों का आयोजन किया।जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया।टीमों ने एक से बढ़कर एक उम्दा प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।प्रबंधक,प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।प्रबंधक प्रदीप सचान ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को तराशा जा सकता है। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।उन्होंने छात्र छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी छात्र छात्राओं को उपहार भेंट करते हुए बाल दिवस की बधाई दी।इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप सचान,प्रधानाचार्य मोहम्मद जमील,शिक्षक गोविंद सचान,अजीत सक्सेना,अजीत सचान,जयचंद भारती,शिवम् मिश्रा,दिनेश सविता,आकाश सचान, विवेक पांडेय,आंशी,आकृति,आकांक्षा, वैशाली,अभिजीत,शिव,उमरा, दिव्या,फ़रीन,सीमा,रिंकू,राज सिंह भोले,नौशाद शाह आदि मौजूद रहे।



