औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मोहल्ला बनारसी दास पश्चिम में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता, संतोषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसी दास पश्चिम में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता, संतोषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि संतोषी की हत्या कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, संतोषी के पति उपेंद्र कुमार जनपद रायबरेली में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही संतोषी को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। उन्हें अक्सर टॉर्चर किया जाता था और उपेंद्र कुमार उन्हें पुलिस में फंसाने की धमकी देता था।

मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि संतोषी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मृतका के मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button