बांदाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्राथमिकता पर कराये जाये समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारणःडीएम

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, इसलिए समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का गुणात्मक निस्तारण करना शासन की सर्वाच्च प्राथमिकता है।

बांदा,अमन यात्रा। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, इसलिए समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का गुणात्मक निस्तारण करना शासन की सर्वाच्च प्राथमिकता है। जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 89 राजस्व, 23 पुलिस, 29 विकास विभाग, 11 विद्युत विभाग सहित कुल 169 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। थाना, तहसील/ब्लाक संवेदनशील होकर कार्य करें, क्योंकि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त हो और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले सम्बन्धित थाने एवं तहसील की जवाबदेही भी तय की जायेगी। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों को लम्बित न रखा जाये, उनका तत्काल गुणात्मक निस्तारण करना सुनिश्चित करें और आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त लेखपाल, कानूनगो, राजस्व निरीक्षक तथा सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिये कि जिससे जो भी सम्बन्धित कार्य हैं चकबन्दी, पैमाइस, नाप, कब्जा तथा अतिर्क्रमण मुक्त अभियान चलाकर कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि आज समाधान दिवस में ज्यादातर अवैध कब्जा, पैमाइश हकबन्दी की शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणात्मक निस्तारण कराया जाये। थाना, तहसील/ब्लाक संवेदनशील होकर कार्य करें, क्योंकि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त हो और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले सम्बन्धित थाने एवं तहसील की जवाबदेही भी तय की जायेगी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, उपजिलाधिकारी नरैनी एवं क्षेत्राधिकारी नरैनी द्वारा तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नरैनी रावेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी नरैनी, तहसीलदार नरैनी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button