कंप्यूटर शिक्षा में पारंगत होंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की प्रारंभिक पढ़ाई में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ कंप्यूटर के बारे में पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए बीआरसी केंद्रों पर कंप्यूटर लैब विकसित की जा रही है। यहां आसपास के स्कूलों के बच्चों का शेड्यूल बनाकर रोजाना बुलाया जाएगा

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की प्रारंभिक पढ़ाई में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ कंप्यूटर के बारे में पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए बीआरसी केंद्रों पर कंप्यूटर लैब विकसित की जा रही है। यहां आसपास के स्कूलों के बच्चों का शेड्यूल बनाकर रोजाना बुलाया जाएगा।
जनपद में 1925 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल संचालित है। इन स्कूलों में करीब एक लाख 56 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत जहां स्कूलों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराई जा रही है। वहीं निपुण आदि योजनाओं के तहत छात्रों को विभिन्न अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में होशियार बनाया जा रहा है। वैसे काफी स्कूलों में कंप्यूटर सिस्टम स्थापित किए गए हैं। अभी काफी स्कूल ऐसे हैं जहां कंप्यूटर लैब आदि नहीं है। ऐसे स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बीआरसी केंद्रों पर बुलाकर प्रशिक्षित शिक्षक कंप्यूटर की पढ़ाई पढ़ाएंगे। जिला समन्वयक ने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। स्कूलों में इन्वर्टर बैटरी, इंटरनेट की सुविधा, सात-सात कंप्यूटर सिस्टम आदि कार्य किए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि आज तकनीकी ज्ञान यानी कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है। परिषदीय स्कूलों के छात्र कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करेंगे। इसके लिए स्कूलों के अलावा ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर एक कमरे में कंप्यूटर लैब विकसित की जायेगी। इनमें कंप्यूटर सिस्टम के साथ इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे आदि की सुविधाएं भी पूर्ण होंगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

3 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

5 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

5 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

5 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

5 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

5 hours ago

This website uses cookies.