कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कटेठी में गूंजा ‘जय श्रीराम’: ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ, राहुल यादव बोले- श्रीराम मानवता के सर्वोच्च आदर्श

ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के कटेठी गांव में सोमवार को दो दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल गजनेर के निदेशक राहुल यादव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं हैं, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के लिए एक सर्वोच्च आदर्श हैं। उन्होंने अपने जीवन में त्याग, मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी है। राम के चरित्र से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य का पालन किस प्रकार करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को न केवल संजोए रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आयोजन के दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष गोलू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान भानुप्रताप सिंह, पूर्व प्रधान राजू सिंह, जगनायक सिंह, शीलू सिंह, सुरेश सिंह, अजय सिंह, शास्त्री दीपक शुक्ला, संदीप सिंह और राम जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मंच स्थल पर चारों ओर गूंजते जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Related Articles

AD
Back to top button