कानपुर देहात में युवक ने किया सुसाइड,परिजन बेहाल
कानपुर देहात में बुधवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के मिलानपुर गांव का है

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में बुधवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के मिलानपुर गांव का है।यहां के रहने वाले नाथूराम के पुत्र प्रताप सिंह ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन आनन फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी भागमल ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



