उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कन्नौज लोकसभा का युवा सम्मेलन रसूलाबाद के महादेव बगिया में संपन्न हुआ

कन्नौज लोकसभा का युवा सम्मेलन महादेव बगिया झींझक रोड रसूलाबाद में संपन्न हुआ सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पंकज सिंह ने युवाओं को संबोधित किया । उन्होंने कहा युवा हमारे देश की ताकत है आपकी ही ताकत से राष्ट्र का निर्माण होता है आपका एक वोट धारा 370 को खत्म किया है

Story Highlights
  • मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह ने कहा युवा हमारे देश की ताकत

अमन यात्रा ब्यूरो। कन्नौज लोकसभा का युवा सम्मेलन महादेव बगिया झींझक रोड रसूलाबाद में संपन्न हुआ सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पंकज सिंह ने युवाओं को संबोधित किया । उन्होंने कहा युवा हमारे देश की ताकत है आपकी ही ताकत से राष्ट्र का निर्माण होता है आपका एक वोट धारा 370 को खत्म किया है आपका एक वोट ने भगवान राम के मंदिर को बनाने का काम किया है आपका एक वोट में विकसित भारत को तरफ ले जाने का काम किया है आपका एक वोट ने भारत को विश्व पटल पर भारत की ताकत को बढ़ाने का काम किया है सभी युवा कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए घर-घर जाकर वोट डलवाने का काम करें। इस भीषण गर्मी में वोट डलवाने के लिए प्रेरित करें सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कन्नौज लोकसभा की लड़ाई भारत पाकिस्तान की लड़ाई है लेकिन आप जानते हैं अंतिम जीत भारत की होगी कन्नौज लोकसभा में सपा फिर हार का मुंह देखेगी। इस दौरान विधायक पूनम शंखवार विधानसभा संयोजक ऋषि सिंह देवशरण कमल सोनू तिवारी जीतेंद्र द्विवेदी जय प्रकाश कुशवाहा विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button