घरेलु विवाद के चलते युवक फांसी पर झूला, मौत
बुधवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सालभर पहले उसकी शादी हुई थी। हफ्तेभर पहले पूना से लौटा था।

बांदा। बुधवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सालभर पहले उसकी शादी हुई थी। हफ्तेभर पहले पूना से लौटा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हालत है।
कालिंजर थानाक्षेत्र के बुलाकीपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ अंशू (28) पुत्र धरमपाल सिंह ने बुधवार रात कमरे के अंदर लकड़ी की बल्ली में चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी ली। सुबह चाची ने मिथलेश ने शव देखा तो वह चीख पड़ी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पारिवारिक भाई विनोद का कहना है कि पुष्पेंद्र पूना में काम करता था। एक सप्ताह पहले गांव आया था। घटना वाले दिन अंडा बनाया था। इसके अलावा शराब भी पी थी। खाना खाने के बाद जव वह कमरे में पहुंचा तो पति पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के चलते पत्नी रोहणी आंगन में सो गई। पुष्पेंद्र कमरे के अंदर लेट गया, जहां उसने फांसी लगाकर खुदकुशी ली। बीते वर्ष शादी हुई थी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.