बॉलीवुड

दोस्त की शादी में खुद मेकअप करके पहुंची दिशा पटानी

फिल्मी सितारों की बात हो और मेकअप का जिक्र ना हो, ऐसा हो नहीं सकता. खास मौकों पर मेकअप ना सिर्फ अलग चाहिए होता है बल्कि इसके लिए खास स्किल्स की भी जरूरत होती है. कई फिल्मी सितारे ऐसे हैं जो ना सिर्फ एक्टिंग में उस्ताद हैं बल्कि मेकअप का भी शानदार सेन्स रखते हैं. ऐसी ही एक फिल्म स्टार हैं दिशा पटानी.

कई बार खुद का मेकअप कर चुकी है दिशा

ऐसा पहली बार नहीं है कि दिशा पटानी ने खुद से अपना मेकअप किया हो, वो पहले भी शानदार मेकअप के लिए फैन्स की तारीफ बटोर चुकी हैं. मैट फिनिश लुक और सिंपल लिप ग्लॉस के अपने सिग्नेचर स्टाइल के लिए दिशा पटानी काफी पसंद की जाती रही है. माना जाता है कि इस शानदार मेकअप को दिशा आंख बंद करके भी कर सकती है.

दोस्त की शादी में भी दिशा ने किया खुद मेकअप

कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि दिशा पटानी जैसी स्टार कुछ खास मौकों के लिए खुद से ही मेकअप करती होंगी. एक दोस्त की शादी के मौके के लिए दिशा पटानी ने खुद ही मेकअप किया और खासी सुंदर भी लग रही थी.

दिशा किसी पार्टी या शादी का ही नहीं बल्कि डेली रूटीन में किए जाने वाले मेकअप को करने में भी एकदम ट्रेंड हैं. फैन्स भी उनकी इस स्कील के कायल है. और उनसे सोशल मीडिया पर मेकअप टिप्स भी लेते रहते हैं. ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि  अगर फिल्मों में दिशा का करियर नहीं चल पाता तो उनके पास करियर का एक और विक्लप भी मौजूद है.

Related Articles

AD
Back to top button