औरैया

करवाचौथ का व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत ही प्रभावी एवं हितकर है। त्यौहार के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार को अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखा, तथा नए परिधानों व आभूषणों में सज धजकर चांद निकलने की प्रतीक्षा की। इससे पूर्व महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर चरण स्पर्श किए।

औरैया,अमन यात्रा : करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत ही प्रभावी एवं हितकर है। त्यौहार के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार को अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखा, तथा नए परिधानों व आभूषणों में सज धजकर चांद निकलने की प्रतीक्षा की। इससे पूर्व महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर चरण स्पर्श किए। इसके अलावा इस अवसर पर बच्चों ने बहुतायत में आतिशबाजी चलाई। सुहागिन महिलाओं ने अपने सजना के लिए सोलह श्रंगार  कर उत्साह प्रदर्शित किया।
रविवार को करवाचौथ की पावन अवसर पर रविवार को सुहागिन महिलाएं सजने सवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पर गई। इसके अलावा सुहागिनों ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। साथ ही सोलह श्रंगार कर नए परिधान पहने , और सोने चांदी के आभूषण धारण किए। इसके साथ ही प्रथम बार व्रत रखने वाली युवतियों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।
सुहागिनों ने व्रत रहते हुए देर शाम तक चंद्रमा निकलने का इंतजार करती रही। चंद्रमा के दर्शन होते हैं महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ चंद्रमा को अर्घ्य दिया, तथा पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद व्रत का पारायण करते हुए स्वल्पाहार किया। चंद्रमा दर्शन के पूर्व से ही बच्चों ने जमकर आतिशबाजी चलाई। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान अच्छादित हो गया। बच्चों ने आतिशबाजी चलाने के साथ ही खुशी का इजहार किया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.