औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

करवाचौथ का व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत ही प्रभावी एवं हितकर है। त्यौहार के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार को अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखा, तथा नए परिधानों व आभूषणों में सज धजकर चांद निकलने की प्रतीक्षा की। इससे पूर्व महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर चरण स्पर्श किए।

औरैया,अमन यात्रा :  करवाचौथ महिलाओं के लिए बहुत ही प्रभावी एवं हितकर है। त्यौहार के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार को अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखा, तथा नए परिधानों व आभूषणों में सज धजकर चांद निकलने की प्रतीक्षा की। इससे पूर्व महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर चरण स्पर्श किए। इसके अलावा इस अवसर पर बच्चों ने बहुतायत में आतिशबाजी चलाई। सुहागिन महिलाओं ने अपने सजना के लिए सोलह श्रंगार  कर उत्साह प्रदर्शित किया।
रविवार को करवाचौथ की पावन अवसर पर रविवार को सुहागिन महिलाएं सजने सवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पर गई। इसके अलावा सुहागिनों ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई। साथ ही सोलह श्रंगार कर नए परिधान पहने , और सोने चांदी के आभूषण धारण किए। इसके साथ ही प्रथम बार व्रत रखने वाली युवतियों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।
सुहागिनों ने व्रत रहते हुए देर शाम तक चंद्रमा निकलने का इंतजार करती रही। चंद्रमा के दर्शन होते हैं महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ चंद्रमा को अर्घ्य दिया, तथा पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद व्रत का पारायण करते हुए स्वल्पाहार किया। चंद्रमा दर्शन के पूर्व से ही बच्चों ने जमकर आतिशबाजी चलाई। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान अच्छादित हो गया। बच्चों ने आतिशबाजी चलाने के साथ ही खुशी का इजहार किया।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button