कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

करीब 650 मरीजों का किया गया उपचार बांटी गई मुफ्त दवा

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर तथा पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को आई फ्लू सहित अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 650 मरीजों का उपचार किया गया।इस दौरान मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच की गई तथा बीमारी से बचाव व उपचार के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

Story Highlights
  • आई फ्लू से पीड़ित मरीजों ने भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना उपचार कराया

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर तथा पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को आई फ्लू सहित अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 650 मरीजों का उपचार किया गया।इस दौरान मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच की गई तथा बीमारी से बचाव व उपचार के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

photo 12

मंगलवार को पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आई फ्लू समेत अलग अलग बीमारी से पीड़ित करीब 450 मरीजों का उपचार मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान, डॉक्टर गोविंद प्रसाद तथा डॉक्टर राजवीर द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं इस दौरान मरीजों की एएनसी, पीएनसी, सीबीसी, शुगर, एमपी इत्यादि की जांच भी की गई।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाधिक वायरल,खांसी,जुकाम,पेट की बीमारी तथा एलर्जी से पीड़ित मजीजों का उपचार किया गया।

photo 13

वहीं आई फ्लू से पीड़ित मरीजों ने भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना उपचार कराया।देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मंगलवार को अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 200 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव तथा उपचार के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर जांच अवश्य कराएं तथा योग्य चिकित्सक से परामर्श के उपरांत ही दवा का सेवन करें। इस मौके पर एल टी जयहिंद, जयप्रकाश,सोनम, रमेश आदि मौजूद रहे.

Related Articles

AD
Back to top button