पुलंदर क्रिकेट टूर्नामेंट में दुरौली ने जीती ट्रॉफी
मलासा विकासखंड के पुलंदर गांव में चल रहे 11 वें वार्षिक खेल टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य समापन हुआ।प्रतियोगिता के अंतिम दिन टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेला गया

- फाइनल में रसूलाबाद को हराया
- विजेताओं को मिली पल्सर बाइक समेत कीमती उपहार
- बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य रहे मौजूद
पुखरायां। मलासा विकासखंड के पुलंदर गांव में चल रहे 11 वें वार्षिक खेल टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य समापन हुआ।प्रतियोगिता के अंतिम दिन टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेला गया।फाइनल मैच रसूलाबाद और दुरौली टीमों के मध्य खेला गया।रसूलाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 125 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में दुरौली की टीम ने 16.3 ओवर में मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।मैच में अंपायर की भूमिका राधा कृष्ण व बउआ भैया ने निभाई,कमेंट्रेटर की भूमिका मधुर सिंह व बबलू चौहान ने निभाई वहीं स्कोरर की भूमिका भरत बाजपेई ने निभाईं।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का खिताब कृष्ण मूर्ति को तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विशाल को मिला।टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह उर्फ रिंकू भैया,विशिष्ट अतिथि धर्मवीर सिंह राजावत,सोनू भदौरिया,प्रधान प्रतिनिधि बी के तिवारी,पंकज त्रिपाठी,गौरव तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पल्सर बाइक समेत आकर्षक उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राघवेंद्र उर्फ रिंकू भैया ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से समाज में एकता व भाईचारे की भावना पनपती है।खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अतिआवश्यक हैं।
खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेषपूर्ण भावना नहीं होनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर प्रखर त्रिपाठी,विभु त्रिपाठी,अतुल,आशीष,कार्तिक शुक्ला,रवींद्र,आयुष त्रिपाठी,सुबोध,शंकर सिंह,थाना प्रभारी मूसानगर रीना गौतम,चौकी प्रभारी देवीपुर अतेंद्र सिंह,विशाल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: वर्ष 2023-24 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता‘‘ पुरस्कार हेतु प्रेषित करें प्रस्ताव/आवेदन



