औरैया

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

श्रीमद्भागवत कथा में सर्व प्रथम भव्य यात्रा रामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुई। गांव से प्रारंभ होकर कलश यात्रा नगर के  काली माता मंदिर होकर हनुमान मंदिर , भोले मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुँची। जिसमे क्षेत्र के हजारों लोगों ने सहभागिता दिखाई दी।

औरैया,अमन यात्रा । विकासखंड भाग्यनगर दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम औतों में प्रारम्भ हुई श्रीमद्भागवत कथा में सर्व प्रथम भव्य यात्रा रामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुई। गांव से प्रारंभ होकर कलश यात्रा नगर के  काली माता मंदिर होकर हनुमान मंदिर , भोले मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुँची। जिसमे क्षेत्र के हजारों लोगों ने सहभागिता दिखाई दी। पीतवस्त्र धारण किये हुए 51 माताऐं कलश के साथ सम्मलित हुई। कलश यात्रा संपन्न होने के बाद 2 बजे से आचार्य केशवम अवस्थी द्वारा भागवत का वाचन हुआ। बुधवार को आचार्य ने भक्ति ज्ञान वैराग्य की बहुत सुंदर कथा सुनाई। उसके बाद गोकर्ण धुन्दकारी का उपाख्यान सुनाया।

ये भी पढ़े-  बंजारा समाज के लोगों ने उ0प्र0 अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य का हारामउ गांव में किया भव्य स्वागत, योजनाओं की दी जानकारी 

आचार्य ने कहा कि संसार के लोग हमें नहीं चाहते हमसे चाहते है, जबकि परमात्मा हमसे कुछ नहीं चाहता हमें परमात्मा के प्रति समर्पित होना चाहिए। उसके बाद शुकदेव के जन्म की कथा सुनाई उसके उपरांत दुर्योधन के मृत्यु की कथा सुनाई और कहा कि दुर्योधन भी जब मरा तब उसे परिवार की ही याद आई और कहा कि खून के रिश्तों में कितनी भी दूरियाँ आ जाये पर वे कभी अलग नहीं किए जा सकते। मरते समय दुर्योधन को भी अपने परिवार की बहुत याद आई और दूसरी तरफ अश्वत्थामा के द्वारा द्रोपदी के पांच बच्चो की हत्या कर दी गई फिर भी द्रोपादी ने अश्वत्थामा को क्षमा कर दिया , क्यों की भारत की नारी सदा से ही त्याग और संघर्ष की पराकाष्ठा रही है। इस मौके पर कथा के आयोजक सूबेदार सिंह , रजत मिश्रा, प्रधान रवि मिश्रा, अंशुल दुबे आदि रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

7 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

8 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

9 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

10 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

12 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.