कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कल्याण सिंह 92 वीं जयन्ती पर किए गए याद

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ली। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई।

Story Highlights
  • भाजपा को रामभक्तों वाली पार्टी बनाने में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान - प्रकाश पाल 
  • विवादित ढाँचा ढहाए जाने पर सरकार की चढ़ाई बलि
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ली। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किए। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की आज 92वीं जयंती है। आज कल्याण सिंह को न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरी दुनिया भी इसलिए याद कर रही है क्योंकि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।
इस बात का जिक्र आज इसलिए भी अहम है, क्योंकि बीजेपी को राम मंदिर का मुद्दा और रामभक्तों की पार्टी बनाने में कल्याण सिंह की अहम भूमिका रही। यह वह दौर था, जब बीजेपी को सवर्णों की पार्टी कहा जाता था और OBC समाज से आने वाले कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी का बलिदान देकर पार्टी को राम भक्तों की पार्टी बना दिया।  उस समय प्रदेश की कमान कल्याण सिंह के हाथों में थी। 6 दिसंबर को जब विवादित ढांचा ढहाया गया। उस वक्त कल्याण सिंह अपने ऑफिस में थे। उनके पास तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सरकार की तरफ से फोन भी आया था।
तत्कालीन गृहमंत्री शंकरराव चव्हाण ने उस वक्त के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह को फोन किया था। साथ ही आदेश दिया था कि कारसेवकों को रोका जाए। लेकिन उस वक्त कल्याण सिंह ने लिखित आदेश दिया था कि कारसेवकों पर गोलियाँ नहीं चलेंगी, चाहे इसके लिए मुझे कितनी बार भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़े। उन्होंने सारी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दिया और कई शताब्दियों से चले आ रहे मंदिर को बनाने के मार्ग को प्रशस्त किया। हम ऐसे राजनीति-कुशल प्रशासक को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया बूथ सशक्तिकरण अभियान 10 जनवरी तक पूरा करना है। जॉइनिंग कमेटी के लिए श्याम सिंह सिसोदिया को नामित किया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा से 1000 कामगारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 15000 की किट फ्री में सरकार की तरफ से दी जाएगी। ग्राम संपर्क अभियान की जिम्मेदारी डॉक्टर सतीश शुक्ला को दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली फरवरी 2024 में प्रस्तावित हुई है। स्थान का चयन बाकी है। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक मंडल में सुचारु रूप से चल रही है। देश एवं प्रदेश की योजनाओं को लोगों को रूबरू कराया जा रहा है। निश्चित ही इन योजनाओं के जागरूक होने से जनता लाभ प्राप्त कर सकती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष बंसलाल कटियार, महामंत्री बबलू शुक्ला, बृजेंद्र सिंह, उमेश निगम, कन्हैया कुशवाहा, बबलू कटियार, परवेश कटियार, रेणुका सचान, स्वतंत्र पासवान, सौरभ मिश्रा, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, पूर्व महासचिव विनोद तिवारी, पूर्व सभासद श्याम तिवारी आदि रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button