उत्तरप्रदेश

कांग्रेस नेता के आवास शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेसी

कांग्रेस नेता के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर आहत कांग्रेसी शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के साथ उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया।

Story Highlights
  • कांग्रेस नेता अंसार अहमद का आकस्मिक निधन बेहद दुखद : अभिषेक सिंह राणा

एजेंसी,बल्दीराय सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर आहत कांग्रेसी शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के साथ उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। आपको बताते चलें कि कांग्रेस नेता अंसार अहमद का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात में इलाज के दौरान निधन हो गया था जिन्हें एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक आवास बल्दीराय तहसील स्थित कस्बा माफियात गांव लाया गया, जहां उन्हें शनिवार को पास के कब्रिस्तान में सुबह 10 बजे सुपूर्दे ए खाक किया गया।

कांग्रेस नेता अंसार अहमद के आकस्मिक निधन से जनपद के कांग्रेसियों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी कांग्रेस नेता के आवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। तत्पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि आज हम लोगों ने कांग्रेस के एक मजबूत साथी एवं निष्ठावान सिपाही को खो दिया, जिनकी भविष्य में कभी भरपाई नहीं की जा सकती।

भाई अंसार अहमद का अचानक इस दुनिया से चला जाना बेहद दुखद है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता व नेता अंसार अहमद भाई के परिजनों के साथ हर दुख दर्द में मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ममनून आलम, जिला सचिव अतीउल्ला अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी मो इमरान खान आदि लोग उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

Related Articles

AD
Back to top button