उत्तरप्रदेश
कांशीराम जयंती : BSP मुखिया मायावती बोलीं- अच्छा नहीं रहा गठबंधन का अनुभव, अकेले लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव
कांशीराम की जयंती पर मायावती ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हमारी पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराम अम्बेडकर तथा मान्यवर कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चल रही है। हमारी पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम ने बाबा साहेब का रुके कारवां को आगे बढ़ाया।

लखनऊ,अमन यात्रा : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको नमन किया। बसपा के प्रदेश मुख्यालय में इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया।