कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा वीएनएसडी इंटर कॉलेज में संपन्न

कक्षा 6 और 9 की 226 सीटों के लिए 1100 से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा।

कानपुर नगर। श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, रामपुर नरुवा (बिल्हौर) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को वीएनएसडी इंटर कॉलेज, कानपुर नगर में सकुशल संपन्न हो गई।

अपर श्रम आयुक्त, कानपुर मंडल ने बताया कि विद्यालय में कुल 226 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई है, जिसमें कक्षा 6 की 160 और कक्षा 9 की 66 सीटें शामिल हैं। इन सीटों के लिए कुल 1199 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1131 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि कानपुर नगर केंद्र पर पंजीकृत 492 परीक्षार्थियों में से 459 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

ये भी पढ़े- कानपुर : डिजिटल फ्रॉड से बचाव को 9 से 15 मार्च तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button