उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामदगी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की है

Story Highlights
  • एक गिरफ्तार
  • आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामदगी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की है।संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी के घर/गोदाम पर छापामारी कर 12 कुंतल अवैध विस्फोटक पदार्थ पटाखा व पटाखा बनाने के उपकरण तथा एक सुजुकी कार बरामद कर उसके विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।आरोपी की पहचान बड़ा चौराहा झींझक कस्बा निवासी हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय व क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही के पर्यवेक्षण में पुलिस दीपावली त्यौहार से पूर्व ही लगातार अवैध विस्फोटक पदार्थ के भंडारण तथा निर्माण पर पैनी नजर रख रही थी।जिसके क्रम में रविवार को थाना मंगलपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ा चौराहा झींझक कस्बे में आयुष उर्फ हर्ष गुप्ता के घर/गोदाम में छापामारी कर लगभग 12 कुंतल अवैध विस्फोटक पदार्थ पटाखा,पटाखा बनाने के उपकरण व पटाखों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री पोटाश,गंधक इत्यादि बरामद कर लिया।टीम ने आरोपी द्वारा प्रयोग की जा रही सुजकी कार भी बरामद कर ली है जिसे आरोपी छोड़कर मौके से फरार हो गया था।इस बड़ी कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार व उनकी टीम तथा एसओजी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा की टीम का सराहनीय योगदान रहा है।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button