कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर-‘उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से विधायक अरुण पाठक के बड़े भाई का आकस्मिक निधन

क्षेत्र में शोक,कानपुर आवास पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सुशील त्रिवेदी,कानपुर: पारिवारिक सूत्रों द्वारा पता चला है कि कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से विधायक अरुण पाठक के अग्रज अरविंद पाठक का निधन हो गया है वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका इलाज गुड़गांव स्थित एक अस्पताल में चल रहा था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्री पाठक के प्रतिनिधि बाल जी शुक्ला ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर शाम तक कानपुर के साकेत नगर स्थित पैतृक आवास पर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर 2025 को प्रात: किया जाएगा वहीं आकस्मिक निधन की सूचना पाकर उनके सगे संबंधी, मित्र,और पार्टी ज़न शोक प्रकट करने उनके आवास पर पहुचने लगे।

Related Articles

AD
Back to top button