कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: घाटमपुर-जहानाबाद रोड पर रात में रहेगा यातायात बाधित

रेलवे ट्रैक मरम्मत के कारण समपार संख्या-60 दो रातों के लिए बंद

कानपुर नगर। उत्तर मध्य रेलवे (उ.म. रेल) ने हमीरपुर – घाटमपुर सेक्शन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-60 (रेलवे किमी 1393/17-18) पर आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण यातायात अस्थायी रूप से बाधित रखने की घोषणा की है। यह मरम्मत कार्य रेलवे यातायात सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.) घाटमपुर के अनुसार, घाटमपुर से जहानाबाद को जाने वाली सड़क पर यह कार्य दो रातों में सुनिश्चित किया गया है:

  1. दिनांक 15 नवम्बर 2025: रात्रि 09:00 बजे से 16 नवम्बर 2025 को प्रातः 06:00 बजे तक।
  2. दिनांक 16 नवम्बर 2025: रात्रि 09:00 बजे से 17 नवम्बर 2025 को प्रातः 06:00 बजे तक।

इस अवधि के दौरान, घाटमपुर से जहानाबाद जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। वैकल्पिक मार्ग के रूप में आनूपुर मोड़ से परास होते हुए रास्ता उपलब्ध है।

Related Articles

AD
Back to top button