उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हार्ट अटैक की आशंका

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में गुरुवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे पटेल नगर में हुई।मृतका की पहचान हरिकृष्ण शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी हेमा शर्मा के रूप में हुई है।हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि खाना बनाते समय उनकी पत्नी की तबियत अचानक बिगड़ गई।परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए राजपुर पीएचसी ले गए।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सनत कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली।उन्होंने आशंका जताई कि मौत हार्ट अटैक से हुई है।मृतका के दो पुत्र आयुष 9 वर्ष और शौर्य 7 वर्ष हैं।थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button