कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी के बरौर मंडल अध्यक्ष पंकज सचान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के बरौर मंडल अध्यक्ष पंकज सचान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर मुंह मीठा करा उन्हें जन्मदिन की बधाई की गई तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

शनिवार को बरौर मंडल अध्यक्ष पंकज सचान का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा करा उन्हे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।

वहीं इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज सचान ने मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीतियों,नीतियों के विषय में विस्तार से बताया।इस मौके पर दीपक सेन,जितेंद्र सचान,ज्ञानेंद्र सचान,धीरम उपाध्याय,अक्षय कुमार,रोशन राइन,शुभम सचान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button