उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर जोन में अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार अब कानपुर जोन में ए डी जी पद पर अनुपम कुलश्रेष्ठ को बिठाया गया है जो कानपुर जोन में डी जी आलोक सिंह की जगह कार्यभार संभालने जा रहीं हैं। बताया जाता है कि वे 1995 बैच की आईपीएस हैं

Story Highlights
  • उक्त पद सम्हालने वाली वे पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं

सुशील त्रिवेदी,कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार अब कानपुर जोन में ए डी जी पद पर अनुपम कुलश्रेष्ठ को बिठाया गया है जो कानपुर जोन में डीजी आलोक सिंह की जगह कार्यभार संभालने जा रहीं हैं। बताया जाता है कि वे 1995 बैच की आईपीएस हैं और इस स्थानांतरण के पूर्व वे आगरा जोन में एडीजी पद पर कार्यरत थीं।

उल्लेख उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सूची में 9 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं जिनमें सुश्री कुलश्रेष्ठ कानपुर जोन में अपर पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालने जा रहीं हैं।

ज्ञातव्य है कि सुश्री कुलश्रेष्ठ अपने सेवाकाल में जिस भी पद पर कार्यरत रहीं हैं, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए न केवल पुलिस विभाग बल्कि जनता का भी विश्वास व दिल जीतने में सफलता प्राप्त की है। विभाग में वह अलग शैली के लिए जानी जाती हैं । उन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के साथ साथ मास्टर्स डिग्री इन पुलिस मैनेजमेंट भी प्राप्त की है।


ये भी पढे-  मुँगीसापुर में एचपी गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुसा,चालक परिचालक मामूली घायल


 

Related Articles

AD
Back to top button