कानपुर देहात

मिशन शक्ति के तहत प्रथम चरण का हुआ समापन, किया गया सम्मानित

बेटियां सदैव परिवार का ख्याल रखती हैं, उनके सम्मान हेतु बेहतर प्रयास किए जाए

कानपुर देहात,अमन यात्रा : मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विगत 17 अक्टूबर से शुरू हुए प्रथम चरण का रविवार को कलेक्टेªट सभागार में एक भव्य आयोजन के साथ समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी डा0 दिनेशचन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, सीडीओ सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा आदि ने प्रतिभाग करते हुए माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके, माल्यार्पण करके समापन समारोह का शुभारंभ किया गया। सभी आगन्तुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम के दौरान स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं समापन कार्यक्रम में जनपद की 101 वर्ष की वृद्ध महिला को सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं द्वारा बनायी गयी मिशन शक्ति रंगोली का अवलोकन भी किया गया।

photo 9 1 7 राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि मिशन शक्त के तहत नारी को स्वावलंबी बनाने, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा अभियान के रूप में शुरूआत की गई है। प्रदेश सरकार क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा हेतु समय-समय पर बेहतर कदम उठा रही है। थानों पर हेल्पडेस्क के माध्यम से अब सुनवाई में सहायता होगी। बेटियां सदैव परिवार का ख्याल रखती हैं, उनके सम्मान हेतु बेहतर प्रयास किए जाएं।

सांसद देवेन्द्र सिंह भोले व विधायक अकबरपुर रनियां प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा महिलाओ की सुरक्षा हेतु बेहतर कदम हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से क्षेत्रीय जनसामान्य को अधिक से अधिक से जागरूक किया जाए।

photo 10 1 4

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी के बिना विश्व की कल्पना नहीं की जा सकती है। बालिकाओं, महिलाओ के प्रति सरकार काफी गंभीर है, नारी को सम्मान दिलाने, आत्म निर्भर बनाने हेतु बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। हम सभी को चाहिए कि बेटियों का समान अवसर दें, नारी शक्ति की गरिमा को बनाए रखा जाए। प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 6 माह तक मिशन शक्ति अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा।

एसपी केशव कुमार चैधरी ने कहा कि जनपद की महिलाओं को शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रकार के हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी जाए, जिससे कि समय से इन नम्बरों का प्रयोग कर सकें। जनपद के सभी थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की जा चुकी है, महिलाएं एवं बालिकाएं थाने पर स्थापित हेल्पडेस्क के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
सीडीओ सौम्या पाण्डेय ने भी कार्यक्रम में विस्तार से सम्बोधित किया। इस मौके पर महिलाओं व पुरूषो को शपथ भी दी गयी।

photo 6 1 2

इस अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम में सहयोग करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियेां व कर्मचारियों, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके एसडीएम सादर आनन्द कुमार सिंह, सीएमओ डा0 राजेश कटियार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, संरक्षण अधिकारी धर्मेन्द्र ओझा, कंचन मिश्रा, माया कोरी, नवीन दीक्षित आदि अधिकारीगण व पुरूष व महिलायें उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button