कानपुर: डीसीपी दक्षिण ने पुलिस लाइन में लगाई क्लास, पुलिसकर्मियों को दिए ‘प्रोफेशनलिज्म’ और ‘पब्लिक डीलिंग’ सुधारने के कड़े निर्देश
शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (DCP) दक्षिण, दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पुलिसकर्मियों के पेंच कसे।
कानपुर नगर। शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (DCP) दक्षिण, दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पुलिसकर्मियों के पेंच कसे। आज को रिज़र्व पुलिस लाइन्स में आयोजित अर्दली रूम (Orderly Room) और रजिस्टर पेशी के दौरान उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया।
डीसीपी दक्षिण ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच उनके व्यवहार से बनती है। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी उच्च स्तर का ‘प्रोफेशनलिज्म’ बनाए रखें। जनता के साथ संवाद में विनम्रता और व्यवहार-कुशलता अनिवार्य है।
त्वरित निस्तारण: जनता की शिकायतों और समस्याओं को लटकाने के बजाय उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
अनुशासन: पुलिस बल में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कानून-व्यवस्था: क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए गश्त और सतर्कता बढ़ाई जाए।
श्री चौधरी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें, ताकि आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा सके।



