शिक्षाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

चल-अचल संपत्ति का विवरण देने में कन्नी काट रहे हैं सरकारी कर्मचारी

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी 30 जून तक उनकी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया है।

Story Highlights
  • मानव संपदा पोर्टल पर करीब एक फीसदी कर्मियों ने ही दी संपत्तियों की जानकारी

लखनऊ/कानपुर देहात। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी 30 जून तक उनकी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया है। दरअसल शासन के संज्ञान में आया है कि पूर्व में जारी शासनादेशों के बावजूद मई माह तक पोर्टल पर पंजीकृत कुल 1778,405 कर्मियों में से महज 18600 (करीब एक फीसदी) ने ही अपनी संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत किया है।

अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 30 जून तक चल-अचल संपत्ति का विवरण प्रस्तुत न किया जाना प्रतिकूल तथ्य के रूप में लिया जाएगा। शासन, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न चयन समिति की बैठकों में इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे कर्मियों की सत्यनिष्ठा को प्रमाणित न मानते हुए जब तक अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत नहीं करते तब तक उनकी पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भविष्य में होने वाली पदोन्नति में भी ऐसे कर्मियों के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही ऐसे कर्मियों के अनुशासनिक प्राधिकारियों द्वारा उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button