कानपुर देहात: अकबरपुर में डॉ. रामविलास वेदांती को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भार्गव परशुराम सेवा समिति ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान को किया नमन

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: राम मंदिर आन्दोलन के प्रमुख स्तंभ, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य और सांसद रहे प्रख्यात संत डॉ. रामविलास वेदांती के निधन पर अकबरपुर में भार्गव परशुराम सेवा समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को अकबरपुर कस्बे के शंकरदयाल नगर में भार्गव परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
उपस्थित लोगों ने डॉ. वेदांती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और रामभजन गाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सुशील त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. रामविलास वेदांती ने राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और उसे निर्णायक मोड़ तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. वेदांती का संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रहित को समर्पित रहा। कठिन परिस्थितियों में भी वे अपने संकल्प से कभी विचलित नहीं हुए और राम मंदिर निर्माण के लक्ष्य को जीवन का ध्येय बना लिया।
कंचन मिश्रा ने कहा कि डॉ. रामविलास वेदांती न केवल एक संत थे बल्कि वे एक विचारधारा थे जिन्होंने त्याग, तपस्या और संघर्ष के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा दी। उनका निधन संत समाज और राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर प्रमोद मिश्रा, सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा और राहुल त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष ब्रह्म कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान संरक्षक लक्ष्मीकांत दीक्षित, सुशील त्रिवेदी, समाजसेविका कंचन मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, सूर्यकान्त त्रिपाठी, मनोज त्रिवेदी, प्रदीप मिश्रा प्रधानाचार्य, संजय अवस्थी, आचार्य राहुल त्रिपाठी, मनीष तिवारी, भरत मिश्रा, ललित कृष्ण शुक्ला, अश्वनी अवस्थी, नीरज त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, अंकुर द्विवेदी, वैभव द्विवेदी, आयुष त्रिवेदी, दिव्यांशु द्विवेदी, दीपू द्विवेदी, श्याम अग्निहोत्री, भरत अग्निहोत्री उर्फ शुभम, आलोक शुक्ला, विवेक नारायण मिश्रा, अमर बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- रसूलाबाद हत्याकांड: ऑपरेशन कन्विक्शन रंग लाया, गड़ासी से गला काटने वाले हत्यारे को उम्रकैद



