कानपुर देहात: अटेवा प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले कल
राजपुर की टक्कर संदलपुर से और अमरौधा से भिड़ेगी रसूलाबाद

कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा प्रीमियर लीग के तीसरे दिन लीग के आखिरी मैच खेले गए। पहले मैच में संदलपुर ने मैथा को और रसूलाबाद ने झींझक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला क्रमशः राजपुर और अमरौधा से होगा। लीग के तीसरे दिन के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि संदलपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी का समिति से प्रदीप यादव, महाराज सिंह, प्रमोद पाल और आत्म प्रकाश मिश्रा ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
ब्लॉक प्रमुख ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को इस प्रकार की लीग आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं। पहले मैच में कप्तान गौरव राजपूत के नेतृत्व में संदलपुर टीम ने 12 ओवर में 175 रन बनाए। जिसमें मैन ऑफ द मैच रोहित पाल ने नाबाद 116 जड़ दिए। जवाब में कप्तान उमाकांत के ताबड़तोड़ 88 रनों के बाद भी मैथा टीम 136 रन बनाकर मैच हार गई। दूसरे मैच में रसूलाबाद ने कल की हार को पीछे छोड़ते हुए झींझक को छह विकेट से हरा दिया। झींझक ने 74 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे रसूलाबाद की टीम ने 9 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।
वहीं तीसरे और अंतिम लीग मैच में अमरोहा ने अब तक की अपराजेय चल रही राजपुर टीम को हराया। कप्तान सत्येंद्र गौतम के नेतृत्व में राजपुर की टीम ने 10 ओवर में 85 रन बनाए। मैन ऑफ़ द मैच रवि प्रकाश सोनी के आतिशी अर्धशतक की मदद से अमरौधा ने 7 गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी, महेंद्र यादव, बृजेश सिंह राजावत, अनुज सिंहल, निखिल सचान, गौरव राजपूत, अमित सिंह, नागेंद्र, अरविंद सत्यम जोशी, आदर्श, प्रदीप वर्मा, अनिल कुमार, विजय बहादुर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मानवेंद्र सिंह, इरफान खान, सुखदेव बाबू, अखिलेश यादव आशीष द्विवेदी, धर्मेंद्र, अंकित, अंकुश पटेल आदि उपस्थित रहे।



