कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में यमुना नदी में उतराता मिला युवक का शव,नहीं हो सकी शिनाख्त
कानपुर देहात में बीती शुक्रवार की रात यमुना नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त में जुट गई है।

कानपुर देहात में बीती शुक्रवार की रात यमुना नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस अज्ञात शव के शिनाख्त में जुट गई है।
मामला कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र का है।यहां पर क्योंटरा गांव के निकट यमुना नदी में करीब 20 मीटर दूर एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।


