कानपुर देहात: इग्नू में प्रवेश लेने का कल अंतिम मौका- डॉ अनिल कुमार मिश्रा
इग्नू का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा के माध्यम से रोज़गार के अवसर पैदा करना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना है।

कानपुर देहात। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र (27211) में जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश पाने का कल अंतिम दिन है।
केंद्र समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने बताया कि सेमेस्टर और प्रमाण पत्र कोर्स को छोड़कर, इग्नू के शेष सभी प्रोग्रामों में प्रवेश का अंतिम मौका कल, 15 अक्टूबर 2025 तक है।
डॉ. सिंह ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इग्नू किसी भी उम्र के इच्छुक व्यक्ति को उसकी योग्यता और ज़रूरत के अनुसार कोर्स उपलब्ध कराता है। इग्नू का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा के माध्यम से रोज़गार के अवसर पैदा करना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना है।
इच्छुक व्यक्ति इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in लिंक पर जाकर ‘एडमिशन समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।
ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत करें ऑनलाइन आवेदन



