कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात : एक किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट
भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में अवैध मादक पदार्थ बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 1 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एस आई अवनीश कुमार ने बताया कि उन्होंने आज पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के पुराना औरैया रोड पर छापामारी कर सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी गोविंद यादव को कुल एक किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।



