कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : एडीम प्रशासन अमित कुमार ने तहसील भोगनीपुर में की जनसुनवाई,03 शिकायतों का किया गया निस्तारण

शेष के लिए गठित की गई टीमें

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं।इस अवसर पर कुल प्राप्त 44 शिकायतों में से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर दूरदराज के गांवों से पहुंचे कुल 44 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने शिकायतों को सुना तथा प्राप्त शिकायतों में से तीन का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय सिंह,क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,नायब तहसीलदार अभिनय चतुर्वेदी,खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया,खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण,एडीओ एजी बलवीर प्रजापति,थाना प्रभारी मूसानगर कालीचरन कुशवाहा,एस आई थाना बरौर समर सिंह समेत अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- औरैया: कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच ‘विचित्र पहल’ का सहारा, जरूरतमंदों को पिलाई गर्म चाय

Related Articles

AD
Back to top button