उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: एसपी ने परखी रिक्रूट आरक्षियों की कदमताल, रिहर्सल परेड में दिखा अनुशासन का जज्बा
पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगामी 'पासिंग आउट परेड' की तैयारियों को लेकर रिहर्सल परेड का भव्य आयोजन किया गया

कानपुर देहात। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगामी ‘पासिंग आउट परेड’ की तैयारियों को लेकर रिहर्सल परेड का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने परेड का बारीकी से निरीक्षण कर सलामी ली और आरक्षियों के अनुशासन व ड्रिल प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पासिंग आउट परेड हर पुलिसकर्मी के जीवन का गौरवशाली क्षण है, इसलिए इसमें पूर्ण समर्पण और तालमेल दिखना चाहिए। एसपी ने परेड को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बाद में आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर एएसपी आलोक प्रसाद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



