कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, मातहतों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
मातहतों को दिए समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक महोदया और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जन-सुनवाई करते हुए दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय आए सभी पीड़ितों और फरियादियों को ससम्मान बैठाया और उनकी शिकायतों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना।
जन-सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद फरियादियों को पूर्ण आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण न्यायपूर्ण तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने सर्किल कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। सभी अधिकारियों ने फरियादियों की पीड़ा सुनी और उन्हें न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। पुलिस विभाग की इस पहल से आम जनमानस में न्याय की उम्मीद जगी है और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
ये भी पढ़ें: कानपुर देहात में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार



