कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समय सीमा में निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की।

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

पुलिस अधीक्षक ने जन-सुनवाई में आए सभी लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने फरियादियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण न्यायपूर्ण तरीके से और तय समय सीमा के भीतर किया जाए।

इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक और जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों (COs) ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया। सभी अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी मदद के लिए तत्पर है और उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button