उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

महिला के साथ ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए रुपये

घाटमपुर का सुबह में साइबर अपराधियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जहां आए दिन साइबर अपराधी अपनी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वहीं आमजन को आर्थिक चोट पहुंच रही है। एक ऐसा ही मामला फिर देखने को मिला। जब साइबर अपराधियों ने कस्बे के एक वार्ड में रहने वाली महिला को निशाना बनाते हुए उसके खाते से लगभग ₹40हजार गायब कर दिए

कानपुर। घाटमपुर का सुबह में साइबर अपराधियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जहां आए दिन साइबर अपराधी अपनी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। वहीं आमजन को आर्थिक चोट पहुंच रही है। एक ऐसा ही मामला फिर देखने को मिला। जब साइबर अपराधियों ने कस्बे के एक वार्ड में रहने वाली महिला को निशाना बनाते हुए उसके खाते से लगभग ₹40हजार गायब कर दिए। पीड़ित द्वारा साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। घाटमपुर नगर के एक वार्ड में रहने वाली महिला द्वारा बताया गया कि उसके मोबाइल में बीते दिन सुबह के वक्त ओटीपी आई कुछ देर बाद फोन आया। फोन उठाते ही फोन को हैक कर लिया गया। वही जब सोमवार को वह अपने खाते को चेक करने बैंक गई तो पाया कि उसके बैंक के दो खातों से लगभग चालीस हजार रुपए निकल चुके हैं। पीड़िता ने बताया वह घाटमपुर कोतवाली शिकायत में पहुंची। तो वहां से उसे टोल फ्री नंबर दिया है। जिसके बाद उसने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

AD
Back to top button