कानपुर देहात: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अवैध शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई सजा
अभियुक्त जयराम को न्यायालय उठने तक की सजा और ₹2,800 का लगा जुर्माना।

कानपुर देहात: जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस और अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। थाना रूरा क्षेत्र के नवाबपुरवा निवासी जयराम को अवैध देशी शराब रखने के मामले में माननीय न्यायालय एसीजेएम-1 ने दोषी करार दिया है।
मामला 20 जून 2021 का है, जब थाना रूरा पुलिस ने अभियुक्त जयराम पुत्र स्व. राम सहाय के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कर 9 अगस्त 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। कोर्ट पैरोकार, अभियोजन व मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बल पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए न्यायालय उठने तक की सजा और 2,800 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को 5 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
ये भी पढे- योगी सरकार खादी को बना रही आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: राकेश सचान



