कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : करेंट लगने से अधेड़ युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीती रात करेंट की चपेट में आकर एक अधेड़ युवक की मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिरिया गढ़ेवा का है।यहां पर बीते सोमवार की रात्रि लगभग 8 बजे बलवीर सिंह पुत्र रामसिंह उम्र करीब 42 वर्ष करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं बलवीर के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button