कानपुर देहात कलेक्ट्रेट में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: जिलाधिकारी के आदेश पर 22 लिपिकों के पटल बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
जनहित और तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने जारी किया आदेश; तत्काल अवमुक्त करने के निर्देश
सुशील त्रिवेदी, (कानपुर देहात)। जनपद कानपुर देहात में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट और विभिन्न तहसीलों में तैनात लिपिक संवर्ग (बाबू) के कर्मचारियों के पटल में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट और तहसीलों के 22 लिपिकों के स्थानांतरण और नवीन तैनाती का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
शासन की नीति के अनुसार तीन वर्ष की समयावधि पूर्ण कर लेने पर, जनहित और शासकीय कार्य के हित में तथा कुछ कर्मचारियों के स्वयं के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई है। एडीएम प्रशासन ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को कड़े निर्देश दिए हैं कि संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अवमुक्त करना सुनिश्चित करें ताकि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने नवीन पटल का कार्यभार संभाल सकें।
देखें कलेक्ट्रेट और तहसीलों की पूरी तबादला सूची:
अशोक सेन, राजेश कुमार, सीमा देवी, गुलाम मोहम्मद, अनुज कुमार, रचना, सत्येन्द्र, सकुना देवी, संयोगिता, करूणेश सिंह, साधना सिंह, प्रियंका, शशि, रश्मि कमल, बृजेश द्विवेदी, रविन्द्र कुमार सिंह, हिमान्शू पाण्डेय, शशांक मिश्रा, नवीन कुमार शर्मा, आकाश कुमार, कौशिन्दर यादव, विनय कुमार श्रीवास्तव।
जानिए कौन सा कर्मचारी कहां भेजा गया:
अशोक सेन को शस्त्र लिपिक कलेक्ट्रेट से सीआरए के रिक्त पद पर सम्बद्ध जीसी पटल भेजा गया है। राजेश कुमार को वेतन लिपिक कलेक्ट्रेट से एआरआरके के रिक्त पद पर सम्बद्ध रीडर, न्यायालय जिलाधिकारी बनाया गया है। सीमा देवी को स्थानीय निकाय लिपिक (एलबीसी) से नायब नाजिर (प्रबन्ध) कलेक्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है। गुलाम मोहम्मद को उर्दू अनुवादक/वाबाना तहसील अकबरपुर से सीआरके के पद पर भेजा गया है, इनके पास आडिट, जनसूचना और पीपीसी का कार्य भी रहेगा। अनुज कुमार को अहलमद (फौजी) तहसील सिकन्दरा से स्थानीय निकाय लिपिक (एलबीसी) कलेक्ट्रेट भेजा गया है। रचना को नायब नाजिर (प्रबन्ध) कलेक्ट्रेट से प्रबन्धक राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट के पद पर भेजा गया है।
सत्येन्द्र को नकल नवीस राजस्व अभिलेखागार से टंकक, न्याय सहायक के पद पर सम्बद्ध कैम्प कार्यालय तैनात किया गया है। सकुना देवी को नकल नवीस राजस्व अभिलेखागार से टंकक तहसील अकबरपुर के पद पर भेजा गया है। संयोगिता को नव नियुक्त कनिष्ठ सहायक से जूडिसियल इन्डेक्सर कलेक्ट्रेट बनाया गया है। करूणेश सिंह को सीआरके कलेक्ट्रेट से वाबाना तहसील रसूलाबाद भेजा गया है। साधना सिंह को नायब नाजिर तहसील अकबरपुर से राजस्व लिपिक तहसील डेरापुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रियंका को सवावानं तहसील अकबरपुर से राजस्व लिपिक तहसील मैथा बनाया गया है।
शशि को राजस्व लिपिक तहसील मैथा से सवाबा ना० तहसील रसूलाबाद भेजा गया है। रश्मि कमल को टंकक तहसील डेरापुर से नकल नवीस राजस्व अभिलेखागार बनाया गया है। बृजेश द्विवेदी को नायब नाजिर तहसील भोगनीपुर से राजस्व लिपिक तहसील सिकन्दरा के पद पर भेजा गया है। रविन्द्र कुमार सिंह को वाबा ना० तहसील रसूलाबाद से वाबाना तहसील अकबरपुर स्थानांतरित किया गया है। हिमान्शू पाण्डेय को सहायक वेतन लिपिक से सहायक शस्त्र लिपिक कलेक्ट्रेट के रिक्त पद पर तैनात किया गया है, यह अपने पद के साथ-साथ सहायक वेतन लिपिक के पटल का कार्य भी देखेंगे।
शशांक मिश्रा को प्रबन्धक राजस्व अभिलेखागार से स्टाम्प लिपिक सम्बद्ध आयुक्त महोदय कार्यालय भेजा गया है। नवीन कुमार शर्मा को वेतन लिपिक कलेक्ट्रेट से वाबानं तहसील भोगनीपुर बनाया गया है। आकाश कुमार को टंकक तहसील डेरापुर से टंकक तहसील रसूलाबाद भेजा गया है। कौशिन्दर यादव को राजस्व लिपिक तहसील सिकन्दरा से अहलमद (फौजी) तहसील सिकन्दरा बनाया गया है। विनय कुमार श्रीवास्तव शिकायत लिपिक कलेक्ट्रेट अब शिकायत लिपिक के पद के साथ-साथ वेतन लिपिक के पद का कार्य भी सम्पादित करेंगे।



