उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात:  कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु डीआईजी और एसपी ने किया सघन सुरक्षा निरीक्षण

जनपद कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), कानपुर रेन्ज, हरीश चन्दर और पुलिस अधीक्षक, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना भोगनीपुर क्षेत्रान्तर्गत पुखरायां रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), कानपुर रेन्ज, हरीश चन्दर और पुलिस अधीक्षक, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना भोगनीपुर क्षेत्रान्तर्गत पुखरायां रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसी कड़ी में, अपर पुलिस अधीक्षक, राजेश पाण्डेय ने थाना अकबरपुर क्षेत्र स्थित बारा टोल प्लाजा का निरीक्षण कर आने-जाने वाले वाहनों की व्यापक चेकिंग करवाई।
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं तथा वाहनों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी महोदय ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण एवं विशेष अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे और उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की।

Related Articles

AD
Back to top button